May 12, 2026
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार का कोट ब्लॉक दौरा, छात्रों और कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार का कोट ब्लॉक दौरा, छात्रों और कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार इन दिनों जनसंपर्क एवं संगठनात्मक भ्रमण पर हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने कोट ब्लॉक की न्याय पंचायत जमरी पहुंचकर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गजपाल गुसाईं एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान रोहित भटगाईं का स्वागत किया। इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेश्वरी देवी, कविता देवी, उषा देवी बिजल्वाण, तामेश्वर आर्य, सुंदरलाल मुयाल, धीरू बिष्ट, अनिल आर्य, नगर अध्यक्ष पौड़ी भारत सिंह रावत तथा जमरी न्याय पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र रावत सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *