March 7, 2026
दीप्ति रावत भारद्वाज ने संभाला भाजपा प्रदेश महामंत्री का दायित्व

दीप्ति रावत भारद्वाज ने संभाला भाजपा प्रदेश महामंत्री का दायित्व

 

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने आज औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने वेदमंत्रों के बीच हवन–पूजन कर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन मंत्री अजय जी, प्रदेश उपाध्यक्षगण, महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, मोर्चा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। चुनरी ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त महामंत्री का स्वागत किया। पूरे परिसर में धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद दीप्ति रावत भारद्वाज शहीद स्मारक पहुँचीं और राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखंड ही उनके कार्य का ध्येय रहेगा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सेवा का अवसर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। मातृशक्ति की भागीदारी, युवाओं की ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की चिंता को केंद्र में रखकर वह संगठन और समाज के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा एक परिवार है और इसी परिवार की शक्ति देश और प्रदेश की शक्ति है। आने वाले समय में वह संगठन की रीति–नीति और नेतृत्व के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से और अधिक समृद्ध बनाने का प्रयास करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *