May 6, 2026
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार, गांव-गांव जाकर जनता से संवाद और समर्थन की अपील

कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार, गांव-गांव जाकर जनता से संवाद और समर्थन की अपील

कांग्रेस पार्टी की नेत्री अरुणा कुमार इन दिनों पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के व्यापक दौरे पर हैं, जहां वे लगातार आम जनता से संवाद स्थापित कर रही हैं और उनकी समस्याओं को नजदीक से समझने का प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में उन्होंने डांडा नागराजा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद ग्राम बिडिंग, भुतनीश, ब्यासचट्टी और बिलखेत में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए उन्होंने स्थानीय महिलाओं—नीमा देवी, सीमा देवी, सुनीता देवी और सविता देवी—से मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी के लिए समर्थन की अपील की।अपने दौरे के दौरान अरुणा कुमार ने कोट ब्लॉक का भी भ्रमण किया, जहां उन्होंने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गजपाल गुसांई का स्वागत किया। साथ ही टुंगर ग्राम सभा के प्रधान पति भीम सिंह से भी मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। अरुणा कुमार ने बताया कि उनका यह दौरा पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वे लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *