धरा फाउंडेशन समाजिक संस्था मुरादाबाद सहयोग से संकुल पांचाली के अंतर्गत 12 विद्यालयों के छात्र छात्राओं को जैकेट दिए गए। विकास खंड कल्जीखाल के अंतर्गत न्याय पांचाली संकुल स्तरीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के समस्त छात्र छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) श्री अंशुल बिष्ट पौड़ी गढ़वाल एवं श्री संजय कुमार खंड शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा खंड कल्जीखाल,समाजिक कार्यकर्ता पीएलवी जगमोहन डांगी संकुल समन्वयक पांचाली प्रेम प्रकाश कुकरेती प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुनियाल प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज द्वारा 72 छात्र छात्राओं को जैकेट वितरित किए गए इस अवसर पर जूनिए शिक्षक संघ क्लजीखल द्वारा नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी बिष्ट को सम्मानित किया गया
अनिल कुमार भट्ट शिक्षक संगठन जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ कल्जीखाल एवं सीआर,पी,आयुष बड़ौनी मंजू शाह राजकुमार एवं विभिन्न विद्यालयों के अभिभावक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन बालम सिंह राणा ने किया

