10वें आयुर्वेद दिवस के अंतर्गत “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान” के तहत राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सत्याखाल, पौड़ी गढ़वाल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में किशोरियों हेतु एक विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नौ वर्ष से अधिक आयु की किशोरियों को स्वास्थ्यवर्धक योगाभ्यास व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। इस दौरान उन्हें मानसिक एकाग्रता, चिंतन, व्यक्तिगत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संतुलित आहार–विहार की जानकारी दी गई। साथ ही किशोरावस्था में आने वाली शारीरिक व मानसिक समस्याओं, पियर प्रेशर, मादक द्रव्यों के दुष्प्रभाव तथा सोशल मीडिया और इंटरनेट के मानसिक प्रभावों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अजय कुमार पँवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अध्यापिकाएँ मोनिका बंसल, सुनीता नेगी, विधि नौटियाल सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिविर में कुल 36 छात्राएँ लाभान्वित हुईं। आयोजन में आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग की टीम से चिकित्साधिकारी डॉ. त्रिभुवन बेंजवाल, योग अनुदेशिका सरीता देवी, अनुसेवक नवीन चंद्र और आशा कार्यकर्ता कविता देवी की विशेष भूमिका रही।

