April 23, 2026
ऋतु खंडूड़ी भूषण ने लोगों से हाथ जोड़कर की अपील,जानिए क्या है वजह

ऋतु खंडूड़ी भूषण ने लोगों से हाथ जोड़कर की अपील,जानिए क्या है वजह

 

पौड़ी जिले के कोटद्वार में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे आमजन काफी परेशान हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतु खंडूड़ी भूषण लोगों से हाथ जोड़कर अपील करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह लोगों से शांत रहने और घबराने की बजाय संयम बरतने की अपील कर रही हैं। ऋतु खंडूड़ी ने लोगों से कहा कि राज्य में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अफवाहों के कारण लोग अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर भरवाकर घरों में स्टोर कर रहे हैं, जिससे कृत्रिम संकट की स्थिति बन रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जितनी जरूरत हो उतना ही गैस सिलेंडर लें और जमाखोरी से बचें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई गैस की कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों के साथ बैठक भी की जा चुकी है और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *