March 7, 2026
वन अग्नि सुरक्षा में तत्पर काम करने वाले 35 कर्मचारियों का हुआ सम्मान

वन अग्नि सुरक्षा में तत्पर काम करने वाले 35 कर्मचारियों का हुआ सम्मान

वन अग्नि सुरक्षा में तत्पर काम करने वाले 35 कर्मचारियों का हुआ सम्मान,वनाग्नि काल 2025 के दौरान वनाग्नि सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को पौड़ी रेंज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम सिविल एवं सोयम वन प्रभाग, पौड़ी के तत्वावधान में आयोजित हुआ। वन रेंज के अंतर्गत इस वर्ष कुल 07 क्रू-स्टेशन स्थापित किए गए थे, जहां से 17 फायर वाचरों सहित 13 रेंज स्तर के कर्मचारी/अधिकारी वनाग्नि पर नियंत्रण के कार्य में दिन-रात जुटे रहे। उनके सहयोग से वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाया। कार्यक्रम के दौरान प्रभाग स्तर से चुने गए 05 उत्कृष्ट कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी सतर्कता, कार्य-कुशलता और समर्पण से जंगलों को आग की विभीषिका से बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “वन संरक्षण एक सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे समर्पित कर्मचारियों की निष्ठा हमारे पर्यावरण और भविष्य की सुरक्षा का आधार है।” इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों ने वनाग्नि सुरक्षा की तैयारियों और प्रबंधन में सुधार के सुझाव भी साझा किए, जिससे आगामी वर्षों में और बेहतर रणनीति बनाई जा सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी पवन नेगी थे। उनके साथ उप प्रभागीय वनाधिकारी राखी जुयाल वन क्षेत्राधिकार पौड़ी रेंज भूपेन्द्र सिंह रावत, अनुभाग अधिकारी पौड़ी अरविन्द रावत एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *