August 30, 2026
बिड़ला परिसर श्रीनगर में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी, 11 सितंबर को मतदान

बिड़ला परिसर श्रीनगर में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी, 11 सितंबर को मतदान

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर में छात्रसंघ चुनाव 2026-27 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एमसी सती ने शुक्रवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। इसके तहत 11 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा।छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष और छह कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही विश्वविद्यालय छात्रसंघ प्रतिनिधि (यूआर) का निर्वाचन होगा।अधिसूचना के अनुसार प्रत्याशी 2 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक और 3 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 5 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और इसी दिन शाम 5 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। नामांकन वापसी की प्रक्रिया 5 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी . 11 सितंबर को मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की जाएगी और इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 12 सितंबर को सुबह 10 बजे एसीएल हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *