August 29, 2026
गढ़वाल के दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर होगी मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी, 13 नए टावरों को मंजूरी

गढ़वाल के दुर्गम क्षेत्रों में बेहतर होगी मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी, 13 नए टावरों को मंजूरी

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के दुर्गम और सीमांत इलाकों में मोबाइल नेटवर्क व इंटरनेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। क्षेत्र में 13 नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाने की स्वीकृति मिलने पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से मुलाकात कर उनका आभार जताया। सांसद बलूनी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि गढ़वाल का अधिकांश भू-भाग पर्वतीय और दुर्गम है, जिसके चलते कई क्षेत्रों में आज भी मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट की समस्या बनी हुई है। नए टावर स्थापित होने से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर संचार सुविधाएं मिल सकेंगी। सांसद ने चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल के 92 अन्य स्थानों पर भी नए मोबाइल टावर स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बेहतर नेटवर्क से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और पर्यटकों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद बलूनी ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, रोजगार और आपदा प्रबंधन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। गढ़वाल के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *