June 20, 2026
जीबीपीआईईटी के 27 विद्यार्थियों को मिली प्लेसमेंट सफलता टेक्नोस्ट्रक्ट, ग्रो-अप ऑटो एवं सीआईएनटी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ चयन

जीबीपीआईईटी के 27 विद्यार्थियों को मिली प्लेसमेंट सफलता टेक्नोस्ट्रक्ट, ग्रो-अप ऑटो एवं सीआईएनटी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ चयन

गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी), घुड़दौड़ी के विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में आयोजित कैंपस चयन प्रक्रियाओं में संस्थान के 27 विद्यार्थियों का चयन टेक्नोस्ट्रक्ट, ग्रो-अप ऑटो, पुणे तथा सीआईएनटी, गाजियाबाद जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में हुआ है। यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण एवं विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता का प्रमाण है।टेक्नोस्ट्रक्ट में कुल 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें विद्युत अभियांत्रिकी विभाग से शनिग्ध, दीपांशु गुसाईं, गौरव रॉय एवं अमन जोशी, सिविल इंजीनियरिंग विभाग से शौर्या तड़ियाल, नितिन बिष्ट, संजय पाल एवं दिव्या तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से नितिन चंद, प्रियांशु, अब्दुल कादिर, शुभेच्छा बसाक, आशीष, निकिता, हर्ष सिंह एवं पंकज बिष्ट शामिल हैं। कंपनी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को 4 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्रदान किया जाएगा। ग्रो-अप ऑटो, पुणे में सुजल बिष्ट, राहुल वर्मा, जय कमल, विपुल रावत, वैभव सैनी एवं अनुभव डिमरी का चयन हुआ है। कंपनी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को लगभग 21,000 से 24,000 रुपये प्रतिमाह टेक-होम सैलरी प्रदान की जाएगी। यह अवसर विशेष रूप से कोर इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराया गया है। सीआईएनटी, गाजियाबाद में आर्यन पाल, अक्षिता नौटियाल, कृति उनियाल, आश्मित राणा तथा अनुरंजनी नारायण का चयन हुआ है। कंपनी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को 3.25 लाख रुपये से 5 लाख रुपये वार्षिक वेतनमान के अंतर्गत नियुक्त किया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) वी. के. बंगा ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा संस्थान में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जीबीपीआईईटी उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल एवं रोजगारोन्मुख इंजीनियर तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती है। Dean Training & Placement डॉ. के. एस. भाटिया ने कहा कि संस्थान में नियमित रूप से प्री-प्लेसमेंट प्रशिक्षण, सॉफ्ट स्किल विकास कार्यक्रम, तकनीकी प्रशिक्षण, मॉक इंटरव्यू एवं समूह चर्चा जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उद्योगों के साथ बढ़ती सहभागिता का लाभ विद्यार्थियों को सीधे प्लेसमेंट के रूप में प्राप्त हो रहा है।इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) के. के. एस. मेर, सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. बी. एस. खाती, विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय गैरोला तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. एम. के. अग्रवाल ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संबंधित विभागों के विभागीय प्लेसमेंट समन्वयकों ने भी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्लेसमेंट समन्वयक श्री सुमित राणा, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. सरीष चंद्रवंशी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. पुष्कर प्रवीण तथा विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के प्लेसमेंट समन्वयक डॉ. सचिन नेगी ने कहा कि विभागीय स्तर पर विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण एवं करियर मार्गदर्शन प्रदान करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब प्लेसमेंट के रूप में सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम वर्ष के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन प्रक्रियाएं निरंतर संचालित हैं। संस्थान परिवार ने चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान एवं उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित करेंगे। यह उपलब्धि जीबीपीआईईटी की बढ़ती औद्योगिक साख, गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा तथा उद्योग-संस्थान सहभागिता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *