March 7, 2026
गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर को सीयूईटी परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जताई खुशी

गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर को सीयूईटी परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जताई खुशी

विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग ऐजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित की जा रही सीयूईटी प्रवेश परीक्षा का गढ़वाल विवि के चौरास परिसर को परीक्षा केंद्र बनाएं जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने खुशी जाहिर की है। इस वर्ष गढ़वाल विवि को सीयूईटी परीक्षा केंद्र न बनाएं जाने छात्रों में रोष व्याप्त था। छात्रों की मांगों को देखते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से वार्ता कर श्रीनगर को सीयूईटी का परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की थी। गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी ने छात्र हितों को देखते हुए शिक्षा मंत्री से वार्ता करते हुए श्रीनगर में सीयूईटी का परीक्षा केंद्र बनाने का अनुरोध किया था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने गढ़वाल विवि के चौरास परिसर को सीयूईटी परीक्षा केंद्र बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *