June 10, 2026
GBPIET के छात्रों ने बढ़ाया पौड़ी का मान, राष्ट्रीय स्तर पर E-YUVA Fellowship के लिए चयन

GBPIET के छात्रों ने बढ़ाया पौड़ी का मान, राष्ट्रीय स्तर पर E-YUVA Fellowship के लिए चयन

पौड़ी गढ़वाल स्थित Govind Ballabh Pant Institute of Engineering and Technology (GBPIET) के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान की छात्र टीम का चयन Biotechnology Industry Research Assistance Council (BIRAC) द्वारा संचालित प्रतिष्ठित E-YUVA Fellowship की तीसरी राष्ट्रीय चयन प्रक्रिया में हुआ है। छात्रों द्वारा प्रस्तुत परियोजना “इनडोर वायु शुद्धिकरण के लिए पिरूल आधारित बायोचार एयर फ़िल्टर” को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया। इस परियोजना के अंतर्गत चयनित प्रत्येक छात्र को ₹2500 प्रतिमाह फेलोशिप तथा परियोजना के लिए ₹2.5 लाख वार्षिक अनुदान प्रदान किया जाएगा। चयनित टीम में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के छात्र वंश शर्मा, राशि यादव, रमनीत कौर और सृष्टि जोशी तथा सिविल इंजीनियरिंग विभाग के पारुष सिन्हा शामिल हैं। परियोजना का मार्गदर्शन जैव प्रौद्योगिकी विभाग की प्रोफेसर एवं डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) डॉ. ममता बौंठियाल कर रही हैं।संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) वी. के. बंगा ने इस उपलब्धि पर छात्र टीम और मार्गदर्शकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान में नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता की मजबूत संस्कृति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित ऐसे नवाचार “आत्मनिर्भर भारत” के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती देंगे। वहीं जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण भट्ट एवं सहायक आचार्य डॉ. सुरेश चन्द्र फुलारा ने कहा कि विभाग के विद्यार्थी लगातार शोध और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है। यह उपलब्धि GBPIET में शोध, स्टार्टअप और नवाचार आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *