कोट महोत्सव समिति एवं सीतोनस्यूं क्रीड़ा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कोट ब्लॉक की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गणेश कोली, ज्येष्ठ प्रमुख उपेंद्र भट्ट और कनिष्ठ प्रमुख अनिल गुसाईं को माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी से ग्रामीण विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी निर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और खेल सुविधाओं के विस्तार की अपेक्षा जताई। वही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र के विकास को लेकर हर संभव प्रयास किए जाएंग, क्षेत्र की जो भी समस्याएं होंगी उनका निदान किया जाएगा।

