विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आंगनवाड़ी केंद्र पूल्ड हाउस में एक जागरूकता और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक करना और हरित वातावरण को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री देवेन्द्र थपलियाल ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि“स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जीवन की नींव है। प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण के प्रति सजग होकर अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम में सुपरवाइजर गीता आंगनवाड़ी कार्यकर्तियाँ और बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी वर्ग की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और उपस्थित सभी लोगों को अपने घरों के आसपास अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
