March 7, 2026
पौड़ी विधायक ने किया 30 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 

पौड़ी विधायक ने किया 30 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 

पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने शुक्रवार को एक 30 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल सभी बच्चों को बैग और अध्ययन सामग्री के रूप में पुस्तकें भी वितरित कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, “आज का युग कंप्यूटर और तकनीक का है। यदि हमारे बच्चे तकनीकी रूप से सशक्त होंगे, तो वे भविष्य में किसी भी चुनौती का डटकर सामना कर सकेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों के बच्चों को डिजिटल साक्षरता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यह प्रशिक्षण सरकारी संस्था NITCON Limited द्वारा DICET के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को कंप्यूटर के बुनियादी ज्ञान के साथ-साथ इंटरनेट, डिजिटल संचार, साइबर सुरक्षा जैसी आवश्यक जानकारियाँ भी दी जाएंगी। स्थानीय जनता और बच्चों के अभिभावकों ने विधायक द्वारा उठाए गए इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार पोरी, ट्रेनिंग हेड निटकॉन लिमिटिड – आशीष भटनागर,  प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील जोशी,प्रबंधकीय निदेशक संजय ममगाईं डी0आई0सी0ई0टी0 कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान,पंकज ममगाईं संकाय कंप्यूटर डी0आई0सी0ई0टी0 कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थानआकांक्षा ममगाईं आफिस असिस्टेंट डी0आई0सी0ई0टी0 कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान,दीक्षा नौटियाल ,साक्षी ,प्रियांशु गुसाईं आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *