March 7, 2026
राज्य आंदोलनकारियों की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

राज्य आंदोलनकारियों की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

विकासखंड पोखड़ा में दिवंगत राज्य आंदोलनकारी स्व. कृष्ण मोहन जोशी एवं अन्य सात युवाओं की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पौड़ी विधानसभा के विधायक राजकुमार पोरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दिवंगत आत्माओं को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि बंजर हो रहे खेतों को बचाने के लिए नियमित रूप से खेती करें, ताकि प्रकृति का संतुलन बना रहे और आने वाली पीढ़ियों को हरियाली का वरदान मिल सके। इस मौके पर दिवंगत आत्माओं की याद में सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक पुष्कर जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी रामेश्वरी जोशी ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा संजय गुसाईं, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप, कनिष्ठ उप प्रमुख संजय जोशी, जिला पंचायत सदस्य पोखड़ा बलवंत सिंह, जिला पंचायत गढ़री पूनम कैंतूरा, सचिन पुरुसोला, सुधीर सुन्दरियाल, गौरव जोशी, सुशील रावत, राकेश नौटियाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *